Latest Newsझारखंडगढ़वा में में होली माना रहीं महिलाओं व बच्चों को वाहन ने...

गढ़वा में में होली माना रहीं महिलाओं व बच्चों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत, पांच घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के गरबांध टोला पाटगढ़ में शुक्रवार की शाम होली की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक पिकअप वाहन ने लोगों की भीड़ को रौंद दिया।

इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव उठाने पर रोक दिया। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

होली के अवसर पर सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव से डीजे लाया गया था। डीजे एक पिकअप वाहन पर लदा था।

टोले के महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर होली का जश्न मना रहे थे। हर कोई मस्ती में झूम रहा था।

इलाके में मचा कोहराम

इसी दौरान पिकअप चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दी और अचानक एक्सीलेटर अधिक दब जाने के कारण गाड़ी तेज गति से आगे बढ़ गई।

गाड़ी के सामने नाच रहीं महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। हाइसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। चीख पुकार के बीच लोगों का आक्रोश भड़क उठा। मौका देखकर गाड़ी का चालक वहां से भाग निकला।

घटना में मरने वालों की पहचान गरबांध गांव पाटगढ़ टोला शुखू उरांव की पत्नी कमोदा देवी (40) और धुरकी थाना क्षेत्र के कटहर खुर्द गांव निवासी सुकन उरांव की पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है।

इस हादसे में घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल रिंकू कुमारी (10), नागवंती कुमारी (10), संझरिया देवी (60) , संजू कुमारी (12) और सुगंती कुमारी (12) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है।

इस सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उसे भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठाने से पुलिस को रोक दिया।

बाद में अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का वादा किया। इसके बाद लोगों ने शव को उठाने दिया।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...