गढ़वा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर तनाव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Durga Puja Violence in Garhwa: पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकरमाहौल तनावपूर्ण हो गया है।

यह स्थिति पिछले 24 घंटे से बनी हुई है। दुर्गा पूजा समिति के लोग लाइसेंस में निर्धारित रास्ते से ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए अड़े हुए हैं जबकि प्रशासन की ओर से इस रूट पर निषेधाज्ञा लगाया गया है।

रविवार को पुलिस प्रशासन की ओर से विवादित रास्ते पर लगाये गये बैरिकेटिंग को तोड़ने के प्रयास के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

वहीं आक्रोशित लोगों ने पत्थरबाजी करते हुए पुलिस को एक किमी तक खदेड़ दिया। इस पूरे घटना में ASP राहुल देव बड़ाइक गंभीर रूप से चोटिल हो गये। उनके सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है।

माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस घटना में एक युवक को गंभीर चोट लगी है। वहीं कई महिलाएं चोटिल हुई है। इस पूरे घटना में आक्रोशित लोगों ने पुलिस वैन व थाना प्रभारी के एक बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं खेत मे पलट दिया है। इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया जा रहा है।

वहीं पूरे घटना पर रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, SDPO रोहित रंजन सिंह, रमकंडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंतीया नजर बनाए हुए हैं।

आपको बता दें पूरा मामला यह है कि पूजा समिति के लाइसेंस में जिस सड़क मार्ग से विसर्जन किये जाने का उल्लेख है, उस रास्ते पर एक विशेष समूदाय की ओर से आपत्ति दर्ज की गई है।

जिसके बाद पुलिस ने इस विवादित सड़क पर निषेधाज्ञा लगाया था, लेकिन समिति के लोग लाइसेंस में वर्णित मार्ग से ही विसर्जन किये जाने को लेकर अड़े हुए हैं।

रविवार शाम तक घटनास्थल और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करके रखा गया था, जबकि दुर्गा पूजा समिति के लोग प्रतिमा पूजा पंडाल में ही रखकर धरना दे रहे हैं और लाइसेंस में निर्धारित रास्ते से ही जुलूस निकालने पर अड़े हुए हैं।

प्रशासन और दुर्गा पूजा समिति के बीच कई स्तरों पर वार्ता विफल हो गई है। समन्वय बनाने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article