Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भयंकर घोटाला! एक ही खाते में आ...

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में भयंकर घोटाला! एक ही खाते में आ रही आठ लाभुकों की राशि, पुरुष भी उठा रहा लाभ…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Chief Minister Mainiyan Samman Yojana: गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Chief Minister Mainiyan Samman Yojana) में बड़ा घोटाला सामने आया है।

गौरतलब है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, लेकिन यहां कंप्यूटर ऑपरेटरों (Computer Operators) की मिलीभगत से योजना का भयंकर दुरुपयोग किया जा रहा है।

जांच के दौरान घोटाले का एक बड़ा मामला (Big Case of Scam) सामने आया है जिसमें एक ही महिला के खाते में आठ लाभुकों की राशि पहुंच रही है।

एक पुरुष के खाते में पहुंच रही 6 महिलाओं की राशि

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने योजना के लाभुक महिलाओं के बैंक खातों को उनके बजाय अपने जान-पहचान वाले व्यक्तियों के खातों से लिंक कर दिया।

नतीजतन, कई महिलाओं की राशि एक ही खाते में पहुंच रही है। लालती देवी नामक महिला के खाते में आठ महिलाओं की योजना राशि भेजी जा रही है। इतना ही नहीं छह महिलाओं की राशि सत्यनारायण गुप्ता नाम के व्यक्ति के खाते में पहुंच रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों के खाते में योजना की राशि पहुंच रही है, उन्हें इसका आधा हिस्सा कंप्यूटर ऑपरेटरों को कमीशन के तौर पर देना पड़ रहा है।

महिलाओं ने विरोध में किया प्रदर्शन

इस घोटाले से आहत रंका-बौलिया पंचायत की महिलाओं ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय में BDO के कक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पंचायत मुखिया पतिया देवी और पंचायत सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता की साजिश के चलते कई महिलाओं का नाम लाभुक सूची से हटा दिया गया, जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका।

स्थानीय निवासियों और महिलाओं का मानना है कि इस तरह की गड़बड़ी केवल कूपा पंचायत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रखंड में हो सकती है।

पीड़ित महिलाओं ने राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही योजना में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने की भी अपील की गई है।

खरौंधी के BDO Ravindra Kumar ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...