महाकुंभ पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, परिवार संग लगाई डुबकी…

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Ravindra Nath Mahato reached Mahakumbh: महाकुंभ के पवित्र स्नान पर्व पर देशभर से श्रद्धालु भयंकर ठंड के बावजूद गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

इसी बीच झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ( Ravindra Nath Mahato) भी अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचे।

रवींद्र नाथ महतो ने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा, “विश्व के विशालतम सांस्कृतिक समागम महाकुंभ (Mahakumbh) के दूसरे दिन आज पवित्र स्नान में डुबकी लगाई।

पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य से झारखंडवासियों के समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की। महाकुंभ हमारी हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा मानवता का उत्सव है।”

Share This Article