पांकी में हथियार के साथ घूम रहा था युवक, पुलिस की घेराबंदी में दबोचा गया

पलामू के पांकी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News ; पलामू जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांकी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में किसी युवक के अवैध हथियार लेकर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी गई। इसके बाद घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के भरी गांव निवासी 21 वर्षीय रंजीत कुमार रवि के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।