Latest Newsझारखंडगिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, मातम

गिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव, मातम

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह : गिरिडीह के गावां इलाके के महेशपुर गांव के रहने वाले मजदूर कपिल यादव की हैदराबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार सदमे में है।

मजदूर का शव शनिवार देर रात पैत़ृक गांव पहुंचा। इससके बाद परिजनों का बुरा हाल है। रविवार को मामले की सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों की भीड़ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार मजदूर हैदराबाद के ग्रैंड होटल में काम करता था। वह शुक्रवार को किसी काम के सिलसिले में बाहर निकला।

इसी दौरान सड़क पास करते हुए मजदूर को ऑटो ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मौत हो जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है

घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड एकता मंच के अध्यक्ष जीतू यादव और सचिव राजू यादव मजदूर के पास पहुंचे। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद शव शनिवार की देररात एंबुलेंस से घर पहुंचा गया।

घटना की जानकारी मिलने पर माले नेता सह धनवार विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव मजदूर के घर पहुंचे। परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व विधायक ने कहा कि मजदूर घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इसकी मौत हो जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

जिला प्रशासन से परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं से परिवार को जोड़ने की अपील की गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...