गिरिडीह में यहां की मुखिया और पंचायत सचिव पर चलेगा धोखाधड़ी का मुकदमा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के सरिया प्रखंड के पंचायत नावाडीह की मुखिया हेमंती देवी पति दिनेश पासवान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस चलाने की अनुशंसा डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने की है।

उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) रांची झारखंड के सचिव को अभियोजन स्वीकृत्यादेश पारित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

बताया गया कि यह मामला सरिया थाना कांड संख्या 29/2019 से संबंधित है। इसमें मुखिया हेमंती देवी प्राथमिकी आरोपी है।

इसी तरह डीसी ने नावाडीह के तत्कालीन पंचायत सचिव मो. मंसुर उर्फ मंसूर अंसारी के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

मो. मंसूर भी सरिया थाना कांड संख्या 29/2019 के नामजद हैं। बताया गया कि सरिया के तत्कालीन बीडीओ शशि भूषण वर्मा के शिकायत पर मुखिया हेमंती देवी, पंचायत सचिव मंसुर, मेसर्स वेणी प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ भवन निर्माण कार्य में अधिक राशि की निकासी करने का मामला दर्ज किया था।

Share This Article