Homeझारखंडझारखंड को मिले वैक्सीन के 78.93 हजार डोज, जानें आपके जिले को...

झारखंड को मिले वैक्सीन के 78.93 हजार डोज, जानें आपके जिले को कितने मिले

Published on

spot_img

रांची: केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को झारखंड के लिए कोवैक्सीन के 78 हजार 930 डोज मिले हैं। कोवैक्सीन के इन डोज को राज्य के जिलों में भेजा गया है। आज राज्य में ब्लैक फंगस का कोई नया मरीज नहीं मिला है।

केन्द्र सरकार द्वारा आवंटित वैक्सीन की डोज को राज्य के सभी जिलों में वितरण किया गया है। इसके तहत रांची को 5830 डोज, हजारीबाग को 4800, पलामू को 4300, धनबाद को 3900, पाकुड़ को 3500, कोडरमा को 3000, सिमडेगा को 2500 डोज सहित अन्य जिलों में वैक्सीन का वितरण किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में ब्लैक फंगस का एक भी मरीज नहीं मिला है। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस के 166 मरीज मिले हैं, जबकि ब्लैक फंगस से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है।

विभाग के अनुसार झारखंड में 10 अगस्त तक कोविड-19 के 208 मामले सक्रिय हैं। राज्य में अबतक कुल 1,21,84,347 सैम्पल की जांच की गई है। राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.46 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

झारखंड को मिले वैक्सीन के 78.93 हजार डोज, जानें आपके जिले को कितने मिले

राज्य में कुल 208 सक्रिय मामलों में से 117 (56.25 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 91 (43.75 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में 10 अगस्त को पाॅजिटिविटि दर 0.07 प्रतिशत पायी गयी।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 3,47,440 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है। इनमें से अब तक 5,130 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

10 अगस्त को वैक्सीन की 76,781 डोज लगाई गयी, जिसमें से 55,920 लोगों को पहली डोज एवं 20,861 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

इस दौरान अब तक 84,53,122 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। राज्य में अब तक कुल 20,20,129 लोगों को वैक्सीन की दूसरा डोज भी दी जा चुकी है।

विभाग के अनुसार रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में सीओबीएएस (6800) लैब स्थापित की जा चुकी हैं। पीएम केयर्स फण्ड से बनने वाले पीएसए प्लांट कई अस्पतालों में अधिष्ठापित किए जा चुके हैं।

इनमें एम्स देवघर, पाटलिपुत्र मेडिकल कलेज और अस्पताल, धनबाद (एसएनएम मेडिकल कलेज), एमजीएम मेडिकल कलेज, जमशेदपुर, सदर अस्पताल, गोड्डा, रिम्स, रांची, सदर अस्पताल, रांची, सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

वहीं, दूसरी ओर रिम्स अस्पताल में पोस्ट कोविड के 25 मरीज भर्ती हैं। इन सभी मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर के विभिन्न वार्डों में चल रहा है।

रिम्स के प्रवक्ता डॉ. डीके सिन्हा ने बुधवार को बताया कि रिम्स में कोविड पॉजिटिव एक मरीज है, जबकि ब्लैक फंगस के कुल सात मरीज भर्ती हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...