Homeझारखंडझारखंड सचिवालय के 69 अवर सचिवों का तबादला, अरुण कुमार को उच्च...

झारखंड सचिवालय के 69 अवर सचिवों का तबादला, अरुण कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया

Published on

spot_img

रांची: राज्य सरकार ने झारखंड सचिवालय सेवा के अवर सचिव रैंक में सात साल से (जिनकी सेवानिवृति की अवधि एक साल से कम है, को छोड़कर) अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थापित 69 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

इस संबंध में रविवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित अजय त्रिवेदी को भू-राजस्व विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

इसी प्रकार कार्मिक विभाग से राजकुमार को नगर विकास, अजय कुमार सिंह को कार्मिक महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, अरुण कुमार सिन्हा कार्मिक ग्रामीण विकास बनाया गया है।

जितेंद्र बहादुर सिंह को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग, प्रेम कुमार राय को जलसंसाधन विभाग, अरुण कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है।

शिवशंकर हांसदा को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, शिवकुमार चौधरी को कृषि, पशुपालन एवं पशुपालन विभाग, चंद्रशेखर प्रसाद को वन ,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजकुमार श्रीवास्तव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जागो चौधरी को कार्मिक, प्रशासनिक तथा राजभाषा विभाग, रविशंकर को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग बनाया गया है।

इधर अजय कुमार राय को ऊर्जा विभाग, राघवेंद्र झा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, जयश्री टोप्पो को महिला, बाल विकास विभाग, राजकिशोर प्र.चौहान को पथ निर्माण विभाग बनाया गया है।

आनंदमय बनर्जी को कला संस्कृति,खेलकूद का युवा कार्य प्रभाग, मो.वशीर अहमद को नगर विकास एवं आवास विभाग, कृष्ण कुमार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बनाया गया है।

विनोद कुमार को कार्मिक,विद्याभूष कर्ण को उद्योग विभाग, मनोज कुमार पाठक को वित्त विभाग, सुनील कुमार को वन, पर्यावरण विभाग, उपेंद्र कुमार सिन्हा को जलसंसाधन विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा सत्येंद्र कुमार साहा को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, संजय कुमार रजक को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, विमला नंद मिश्रा को पर्यटन कला एवं खेलकूद विभाग, अखिलेश कु पांडेय को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...

दिल्ली में जहर बन चुकी हवा!, AQI 400 पार, इंडिया गेट पर विरोध-प्रदर्शन

New Delhi: राजधानी दिल्ली एक बार फिर जहरीली हवा की चपेट में! रविवार को...

खबरें और भी हैं...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

11 साल बाद गाजा युद्ध में शहीद हुए IDF अधिकारी के शव की वापसी

Internation News: हमास ने रविवार को 2014 गाजा युद्ध में शहीद हुए इजरायली सैनिक...