42000 सहिया बहनों को झारखंड सरकार की ओर से तोहफा, खाते में आएंगे 24-24 हजार रुपये

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सहिया दीदियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर झारखंड के 42 हजार सहिया बहनों के खाते में 24-24 हजार रुपये जाएंगे। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विधानसभा में आजसू विधायक निर्मल महतो के एक सवाल के जवाब के क्रम में दी।

आपको बता दे कि सहिया को प्रतिमाह मिलने वाले दो-दो हजार रुपये पारिश्रमिक के तहत ही एक वर्ष की राशि दी जाएगी। विधायक ने पारिश्रमिक की राशि दो हजार से बढ़ाकर दस हजार करने की मांग की थी, विधायक स्टीफन मरांडी ने भी कहा कि सहिया को कम से कम मइयां सम्मान योजना से अधिक राशि मिले। इसके जवाब में मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पारिश्रमिक के अलावा, सहिया को उनके काम के आधार पर प्रोत्साहन राशि भी मिलती है, कुल मिलाकर सहेया दस से बारह हजार रुपये कमाती है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।