झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव करते हुए दो जेल अधीक्षकों (Jail Superintendents) का तबादला कर दिया है।

गृह-कारा विभाग ने इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। लंबे समय से खाली चल रहे पदों को भरने और जेल प्रशासन को दुरुस्त करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

दुमका जेल के अधीक्षक को रांची भेजा गया

सरकार ने सेंट्रल जेल दुमका के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को अब बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल, रांची का नया अधीक्षक नियुक्त किया है।

रांची की इस महत्वपूर्ण जेल का पद काफी समय से खाली था और इसे अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार देकर संचालित किया जा रहा था। कुमार चंद्रशेखर के आने से अब जेल प्रशासन को नियमित नेतृत्व मिलेगा।

जीतेंद्र कुमार को मिला दुमका जेल का जिम्मा

दूसरी ओर, सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे जीतेंद्र कुमार को दुमका सेंट्रल जेल का अधीक्षक बनाया है।

जीतेंद्र कुमार पहले हजारीबाग सेंट्रल जेल (Hazaribagh Central Jail) में अधीक्षक के रूप में पदस्थापित थे, लेकिन वहां नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह को फोन सुविधा उपलब्ध कराने से जुड़े मामले की जांच के दौरान वे बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए थे।

अधिकारियों के बार-बार संपर्क करने पर भी उनसे बातचीत नहीं हो सकी थी। इसी वजह से उन्हें हजारीबाग जेल से हटा दिया गया था और वहां का चार्ज एक प्रशासनिक सेवा अधिकारी को दिया गया था।

हजारीबाग जेल अधीक्षक को मिला अतिरिक्त कार्यभार

सरकार ने इन तबादलों के साथ हजारीबाग सेंट्रल जेल के वर्तमान अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन को भी नया दायित्व सौंपा है। अब उन्हें ओपन जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से जेल प्रबंधन की स्थिति में सुधार होगा और लंबित प्रशासनिक कामों में तेजी आएगी।

Share This Article