दुल्हन लाने जा रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दूल्हे के बहनोई की मौत, तीन घायल

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

The bride met with an accident : Giridih जिले के Mufussil Police Station क्षेत्र में सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

घयालों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है। मृतक का नाम जितेंद्र साव बताया गया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन को लाने जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

वहीं कार में सवार दूल्हे के बहनोई की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और जितेंद्र साव के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं घायल अनिल मंडल, घनश्याम मंडल और जागो मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

अज्ञात वाहन ने मारा धक्का

घटना के संबंध में मृतक के जीजा गोविंद मंडल ने बताया कि द्वारपहरी निवासी घनश्याम मंडल के छोटे पुत्र की शादी द्वारपहरी में ही सेट हुई है।

सोमवार को दुल्हन को लाने के लिए दूल्हे के बहनोई जितेंद्र साव के साथ तीन लोग लड़की के घर जा रहे थे।

इसी दूरास्ते में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। धक्का लगते ही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में जितेंद्र साव की मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article