झारखंड : तीन बच्चों के पिता को लड़की से हुआ प्यार, परिवार ने रिश्ता नहीं किया मंजूर, फिर प्रेमी युगल ने उठाया ये खौफ़नाक कदम

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: तीन बच्चों के पिता को युवती से प्रेम हो गया, लेकिन परिवार को रिश्ता स्वीकार नहीं था।

अंतत: रविवार को प्रेमी युगल एकसाथ जहर पीने के बाद फंदे से लटक गया। प्रेमिका की तो मौत हो गई, पर प्रेमी बच गया। वैसे उसकी हालत गंभीर है।

रांची रिम्स में इलाजरत है। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के गुटवा बरटोली की है।

बताया गया कि 35 वर्षीय मुकेश महतो की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व शिकवा गांव निवासी सीमा देवी से हुई थी।

मुकेश महतो घर दामाद बनकर शिकवा गांव में ही रहने लगा। इस दौरान तीन संतान हुई।

तीन वर्ष पूर्व पड़ोस में रहने वाली युवती से मुकेश को प्रेम हो गया। मुकेश अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। यह बात मुकेश की पत्नी व स्वजन को पसंद नहीं थी।

अक्सर पति व पत्नी में झगड़ा होता था। रविवार रात मुकेश महतो प्रेमिका को लेकर गुटवा बरटोली अपने घर पहुंचा।

दोनों जहर पीकर कमरे में फंदे से झूल गए। फंदे पर लटकते ही प्रेमिका मर गई, जबकि मुकेश महतो बच गया। इसके बाद मुकेश शोर मचाने लगा।

Share This Article