गुमला में जादू टोना करने के शक में महिला की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत अंतर्गत बीजापाठ गांव में जादू टोना करने के संदेश में एक 60 वर्षीया महिला की टांगी से काट कर हत्या कर दी गई।

घटना सोमवार दोपहर की है, मगर पुलिस मंगलवार को तीन किमी पैदल चल कर घटनास्थल पहुंची।

पुलिस ने हत्या के आरोपित बिलियम असुर को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि आरोपित ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन जोहानी असुर पति सिमोन असुर गांव से एक किमी दूर पानी लाने के लिए झरना गई थी।

वह रास्ते में जोहानी के लौटने का इंतजार करने लगा। तभी बिलियम ने टांगी मारकर जोहानी असुर की हत्या कर दी।

जोहानी के घर नहीं लौटने पर उसका पुत्र माइकल इधर-उधर अपनी मां की खोजबानी करने लगा।

तब उसने जंगल में मां का शव पड़ा देखा है। माइकल ने लौट कर घटना की जानकारी परिजनो व ग्रामीणों को दी।

इसके बाद पुलिस को खबर किया गया। चैनपुर पुलिस मंगलवार की सुबह तीन किमी पैदल चलते हुए बीजापाठ गांव पहुंची।

गांव में ही हत्या आरोपित ने खुद को पुलिस हवाले करते हुए अपना दोष स्वीकार कर लिया।

उसने बताया कि बीते छह माह में उसके घर के तीन सदस्यों की मौत हो चुकी है। छह माह पूर्व उसके पिता का निधन, इसके कुछ दिन बाद उसके भाई की भी मौत हो गई।

अभी दो महीना पूर्व उसकी भतीजी की भी मौत हो गई। इसके बाद वह दिल्ली से गांव आ गया।

उसे शक था कि जोहानी असुर ही जादू-टोना कर उसके परिवार को समाप्त करने में लगी है। इसलिए उसने गुस्से में आकर जोहानी असुर की हत्या कर दी।

Share This Article