“लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की सदाओं के बीच झारखंड के आज़मीन-ए-हज के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रांची में आयोजित हज प्रशिक्षण कैंप में आज़मीन-ए-हज को एहराम, तवाफ और अरकान की विस्तृत जानकारी देकर यात्रा को सुरक्षित, सही और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का मार्गदर्शन दिया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Haj training camp Jharkhand: “लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक” की रूहानी सदाओं के साथ झारखंड से वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कैंप मरहबा ह्यूमन सोसाइटी की ओर से कर्बला चौक स्थित हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में आयोजित हुआ।

कैंप में झारखंड के मशहूर हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ने हज यात्रा से जुड़ी तमाम अहम जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने उमराह से लेकर हज के पांच दिनों के दौरान किए जाने वाले सभी अरकान (धार्मिक कर्तव्यों) को क्रमबद्ध तरीके से समझाया।

प्रशिक्षण में एहराम बांधने, तवाफ, सई (सफा-मरवा), मीना, अराफात और अन्य जरूरी अरकान के साथ-साथ महिलाओं द्वारा अदा किए जाने वाले तरीकों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहर काज़ी हाफिज कलाम साहब की तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुई, जिससे पूरे माहौल में रूहानियत का रंग भर गया।

इस प्रशिक्षण कैंप में रांची, खूंटी, गुमला सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में आज़मीन-ए-हज ने हिस्सा लिया और हज के नियमों व प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा।

मौके पर जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव हाजी शाह उमैर, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, समाजसेवी हाजी हलीमउद्दीन, अकील उर रहमान, नफ़ीसुल आबिदीन, हज कमेटी के पूर्व प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी, मरहबा सोसाइटी के हाजी शाहिद परवेज़, नैयर सहाबी, शमशाद अनवर (गुड्डू जी), फिरोज़ आलम, तारिक सगीर, आलम खान, हाजी असलम परवेज़, जियाउद्दीन साबरी, अफ़शरुल आबिदीन, जहांगीर आलम, मो. शमीम, ज़फर इक़बाल, मो. फारूक, मो. जमील, नदीम खान, तल्हा तनवीर हैदरी, पत्रकार आदिल रशीद, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैंप का उद्देश्य हज पर जाने वाले यात्रियों को सही मार्गदर्शन देना और उन्हें धार्मिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा, ताकि वे अपनी यात्रा को सही तरीके से और पूरी तैयारी के साथ अंजाम दे सकें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।