Homeझारखंडहजारीबाग में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से...

हजारीबाग में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटक दे दी जान

Published on

spot_img
spot_img

हजारीबाग: विष्णुगढ़ प्रखंड के माडमो पंचायत के डुमरियाटाड़ में पति ने पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद उसने भी घर के सामने कटहल के पेड़ से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान महेश तुरी और मंजू देवी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि सोमर तूरी का बेटा महेश तूरी (45) नशे की हालत में हमेशा पत्नी मंजू देवी से झगड़ा करता था।

शुक्रवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

महेश तुरी के तीन लड़की एक लड़का है

इसके बाद महेश तुरी ने पत्नी की सिर पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके बाद महेश तूरी ने खुद भी कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना शुक्रवार तीन बजे रात की है।

बताया गया कि महेश तुरी के तीन लड़की एक लड़का है। लड़का राजमिस्त्री का काम करता था। आज सुबह लोगों की नजर कटहल के पेड़ से लटके शव पर पड़ी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest articles

खान सर ने शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, भारत-पाक तनाव के चलते…

Khan Sir Marriage: बिहार के मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने अपनी शादी...

झारखंड में यहां बिरहोर बेटियों ने रचा इतिहास, मैट्रिक में प्रथम श्रेणी हासिल कर बनीं प्रेरणा

Hazaribag News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।...

JMM ने की झारखंड के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग, केंद्र पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार से...

मनमोहन सरकार ने 2014 में क्यों खारिज किया था सरना कोड? आजसू ने पूछा सवाल

Ranchi News: आजसू पार्टी ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पर सरना कोड...

खबरें और भी हैं...