संभावना : झारखंड में आज हो सकती है झमाझम बारिश, चल सकती हैं तूफानी हवाएं; गिर सकते हैं ओले भी

झारखंड में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश और आंधी-गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना। रांची सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट, मौसम विज्ञान विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर बारिश के बीच आंधी चली। शुक्रवार की देर रात राज्य के कुछ जिलों में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।

संताल परगना के राजमहल में सबसे अधिक 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में रविवार यानी 29 मार्च तक बारिश के साथ तेज आंधी चलने के आसार हैं। इसके अलावा संताल और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, लातेहार, सरायकेला खरसावां, गुमला, गिरिडीह, गोड्डा समेत अन्य जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई।
बारिश ने तापमान को लुढ़काया

बारिश होने से राज्य के अधिकतम तापमान में कमी आयी है। रांची समेत अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे की तुलना में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरा है।

वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आयी है। रांची के दोनों तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चल रहे हैं। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, यहां का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख स्थानों के तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

रांची 32.2 16.6

जमशेदपुर 34.3 20.2

मेदिनीनगर 36.8 20.5

बोकारो 33.5 21.2

चाईबासा 36.4 21.0

गरजेंगे बादल, पांच दिन मौसम रह सकता है खराब

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी और पूरे राज्य में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा संताल और कोल्हान प्रमंडल के जिलों में ओलावृष्टि भी होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिन बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब हिमालय के तराई क्षेत्र स्थिति पश्चिम बंगाल और आसपास पर केंद्रित है। वहीं, ओडिशा के ऊपर एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे झारखंड में अगले पांच दिनों तक आंधी-गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।