झारखंड हाई कोर्ट ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) को आचार संहिता उल्लंघन मामले में Jharkhand High Court से राहत मिली है।

निशिकांत दुबे की याचिका पर हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय द्विवेदी की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई।

High Court के उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। अब अदालत आठ जनवरी को इस मामले में सुनवाई करेगा।

दो मामले अभी भी बचे हुए हैं

उल्लेखनीय है कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव (Madhupur Assembly By-Election) के दौरान सांसद निशिकांत दुबे पर आचार संहिता उल्लंघन के पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

दो मामलों में अदालत (Court) से निशिकांत दुबे को राहत मिल चुकी है। यह तीसरा मामला है, जिसमें निशिकांत दुबे को हाई कोर्ट ने राहत दी है। दो मामले अभी भी बचे हुए हैं।

Share This Article