Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया...

झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) ने सोमवार को रांची के बूटी मोड़ के डुमरदगा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण (Inspection of Child Care Home) किया।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे सभी बच्चो से मुलाकात की और लगभग एक घंटे बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चो से बातचीत कर उनकी बातों को सुना।

स्थानीय भाषा में स्वलिखित गीत सुनाया और देशभक्ति गीत सुनाया

मुख्य न्यायधीश का स्वागत संप्रेक्षण गृह के बच्चों ने तिलक लगा कर और गुलदस्ता भेंट कर किया। बच्चों के क्लास रूम को भी देखे, वहां बच्चों ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग दिखाई और एक बच्चे ने मुख्य न्यायाधीश का पेंटिग बनाई थी, जिसे मुख्य न्यायधीश को भेट किया। फिर बच्चों ने स्थानीय भाषा में स्वलिखित गीत सुनाया और देशभक्ति गीत सुनाया।

मुख्य न्यायधीश ने बाल संप्रेक्षण गृह में सभी वार्ड ,रसोई घर और लाइब्रेरी (Ward, Kitchen and Library) का भी निरीक्षण किया और प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी और स्टेशन हाउस मास्टर से जानकारी ली। साथ ही बच्चों को मिलने वाले दैनिक आहार की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान महानिबंधक झारखंड उच्च न्यायालय, प्रधान न्यायायुक्त, पुलिस अधीक्षक रांची , प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी और जूविनाइल जस्टिस बोर्ड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

ह्यूस्टन में झारखंड के व्यापारियों के लिए नए मौके, SBU में खास बैठक

रांची : रांची की सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक...

आदिवासी नीति सम्मेलन के दूसरे दिन भविष्य की राह तय करने पर जोर

RANCHI : डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) में चल रहे तीन दिवसीय...

झारखंड में वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड, 67% से ज्यादा डेटा पोर्टल पर दर्ज

JHARKHAND : झारखंड में वक्फ की संपत्तियों का डेटा “उम्मीद पोर्टल” पर डालने का...

 निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से दोबारा पूछताछ, एसीबी अधिकारियों की टीम घर पहुंची

रांची : आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

खबरें और भी हैं...