Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की IAS पूजा सिंघल के खिलाफ दायर...

झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज की IAS पूजा सिंघल के खिलाफ दायर PIL, मनरेगा घोटाले में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IAS Puja Singhal : खूंटी में हुए MNREGA Scam से जुड़े IAS Puja Singhal के खिलाफ दायर जनहित याचिका (PIL) को Jharkhand High Court ने खारिज कर दिया है। बताते चलें यह याचिका Arun Kumar Dubey ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने जांच एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

इस मामले की पिछली सुनवाई में High Court के तत्कालीन Chief Justice Sanjay Kumar Mishra और Justice Ananda Sen की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की थी। अदालत ने याचिकाकर्ता अरुण कुमार दुबे और उनके वकील Rajiv Kumar की प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें केस से हटा दिया था।

जिसके बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एमिकस क्यूरी की नियुक्ति करने और मामले को किसी सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद आज इस याचिका को खारिज कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाईकोर्ट में एक शपथपत्र दाखिल कर अपनी जांच की Status Report पेश की थी। इसमें दो अलग-अलग मामलों का जिक्र किया गया था। जिनमें एक मामला चतरा जिले से और दूसरा Palamu जिले से जुड़ा था। दोनों ही जगहों पर Puja Singhal DC रह चुकी थीं।

गौरतलब है कि कि अगस्त 2007 से जून 2008 तक पूजा सिंघल चतरा की DC थीं। उन पर आरोप है कि उन्होंने MNREGA Scheme के तहत दो NGO(वेलफेयर पाइंट और प्रेरणा निकेतन) को 6 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान कर दिया था। यह राशि मूसली की खेती के लिए दी गई थी, लेकिन वहां ऐसा कोई काम नहीं हुआ।

वहीं पलामू में DC रहते हुए पूजा सिंघल पर 83 एकड़ जंगल भूमि को Private Company के लिए खनन कार्य के लिए ट्रांसफर करने का आरोप है। यह मामला कठौतिया Coal Mines से जुड़ा है, जिस पर कई बार विधानसभा में भी चर्चा हो चुकी है।

अरुण दुबे की याचिका में इन्हीं दोनों मामलों को लेकर जांच एजेंसी पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...