झारखंड हाई कोर्ट में शेल कंपनी मामले की सुनवाई 26 अगस्त को

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड High Court के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में शुक्रवार को शेल कंपनी और माइनिंग लीज मामले में सुनवाई हुई।

हाई कोर्ट (HC) को इस केस से जुड़े एक वरीय अधिवक्ता के COVID पॉज़िटिव होने की बात बताई गई।

अदालत से इस मामले की सुनवाई दूसरे दिन करने का आग्रह किया गया। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की है।

Ravi Kejriwal को भी नोटिस जारी किया

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने दुमका के झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक और CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को Notice जारी किया था।

इसके साथ अदालत ने झामुमो से निष्कासित किये जा चुके Ravi Kejriwal को भी नोटिस जारी किया था।

Share This Article