चक्रवाती तूफान मिचौंग का झारखंड में दिखने लगा असर, इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया कि मिचौंग तूफान बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु समुद्रीय तटीय क्षेत्रों में टकराने वाली है। इस तूफान की रफ्तार 90-100 किमी प्रतिघंटा होगी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Cyclonic Storm Michaung : झारखंड के कई जिलों में सोमवार को आकाश में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिचौंग का यह असर है।

आज यानी मंगलवार को झारखंड के दक्षिण भाग पूर्वी सिंहभूम, प. सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसांवा सहित मध्य झारखंड के रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार और गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

तूफान की रफ्तार 90-100 किमी प्रतिघंटा

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया कि मिचौंग तूफान बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु समुद्रीय तटीय क्षेत्रों में टकराने वाली है। इस तूफान की रफ्तार 90-100 किमी प्रतिघंटा होगी। आठ दिसंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाएं रहेंगे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

Share This Article