Latest Newsझारखंडजमशेदपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली

जमशेदपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जमशेदपुर में उलीडीह के डिमना डैम के पास बुधवार को युवक पर गोली चली है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

एसएसपी डा. एम तमिल वाणन, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट अधिकारियों के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंची। घटना में घायल हुए युवक से पूछताछ की।

पूरे प्रकरण की पड़ताल के लिए टीम का गठन किया गया है। बताया जाता है कि हमले का शिकार हुआ युवक हत्या का आरोपित है।

जानकारी के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने रियाज खान नामक युवक को गोली मार दी।

घायल उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर का रहने वाला है। युवक वर्ष 2018 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है।

गोली उसके दाहिने जांघ में लगी है। घटना के बाद घायल एक बाइक सवार की मदद से इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंचा। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। उसे सर्जरी के लिए ले जाया गया है।

घटना की सूचना के बाद बोड़ाम पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में कई और थानों की पुलिस व अधिकारी एमजीएम पहुंचे।

इसके बाद । एसएसपी न भी अस्पताल पहुंचे। घटना में घायल युवक से सभी अधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ की।

एसएसपी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। घायल बार-बार अपना बयान बदल रहा है। युवक पर बाइक सवार दो अपराधियों ने किया हमला

घायल युवक ने बताया कि वह डिमना लेक घुमने गया था। लेक के पास अचानक दो युवक बाइक पर आए। उसपर पिस्तौल तान दी।

उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके जांघ में गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गए। घायल ने बताया कि सुन्नी ने उस पर जानलेवा हमला करवाया है।

सुन्नी ने ही उसे पूर्व में हत्या के मामले में जेल भेजवाया था। इसी मामले के समझौते के लिए सुन्नी उससे पैसों की मांग कर रहा है।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...