Homeझारखंडझारखंड : महताब हत्याकांड का उद्भेदन, ब्लैकमेल करके लड़की से संबंध बनाने...

झारखंड : महताब हत्याकांड का उद्भेदन, ब्लैकमेल करके लड़की से संबंध बनाने की कोशिश बनी हत्या की वजह ; चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्रके पहाड़ी मुहल्ले में हुए महताब हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है।

सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी फारूक, बजाज उर्फ फिरोज, सरफराज उर्फ छोटू कुरैशी व अरबाज़ अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने फारूक का खून लगा हुआ वह कपड़ा भी बरामद किया है।

महताब पानी फैक्ट्री में काम करता था और फारूक ठेला पर चप्पल बेचता था। कभी कभी महताब फारूक को चप्पल बेचने में मदद करता था, जिसके लिए वह महताब को एक दिन का 250 रूपया देता था।

चप्पल बेचने के दौरान ही फारूक की जान पहचान लातेहार की एक लड़की से हुई। फिर दोनों में प्रेम हो गया। ये अक्सर एक दूसरे से मिलते थे।

फारूक ने पुलिस को बताया है कि महताब लड़की के साथ उसके रिश्ते को लेकर अक्सर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

दरअसल, उसे ब्लैकमेल करके महताब भी लड़की से संबंध बनाना चाहता था।

फारूक ने यह बात बजाज को बताया। बजाज ने फारूक को महताब के घर भेजा कि उसे बुला लाये। फारूक महताब को लेकर कोयल नदी आया। वहां सरफराज और अरबाज़ पहले ही से मौजूद थे।

सभी ने मिलकर महताब को खूब गांजा पिलाया और जब वह नशे में हो गया तो नदी के बालू पर ही ईंट पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...