झारखंड : नालायक सौतेले बेटे और बहू ने पीटकर घर से बाहर निकाला, महिला थाना पहुंची विधवा

पति की मृत्यु के कुछ महीनों बाद सौतेले बेटे और बहू ने प्रताड़ित (Harassed) करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि खाना-पीना देना भी बंद कर दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: 19 मार्च को धनबाद (Dhanbad) के बलियापुर थाना (Baliyapur Police Station) क्षेत्र की करमाटांड़ निवासी विधवा शोभा गोराई को उसके नालायक सौतेले बेटे और बहू ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

पति की संपत्ति सौतेला पुत्र विश्वनाथ गोराई (Vishwanath Gorai) पूरी तरह कब्जे में लेकर मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन्हीं मामलों को लेकर मंगलवार को शोभा गोराई ने महिला थाना में सौतेले पुत्र विश्वनाथ गोराई एवं बहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 साल पहले हुई थी शादी

महिला ने बताया कि 10 साल पहले स्वपन गोराई से शादी कर उनकी दूसरी पत्नी बनी। उन्हें पहली पत्नी से एक पुत्र है। पत्नी के देहांत के बाद मुझसे शादी (Marriage) की। 15 नवंबर 2022 को पति का देहांत हो गया।

पति की मृत्यु के कुछ महीनों बाद सौतेले बेटे और बहू ने प्रताड़ित (Harassed) करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि खाना-पीना देना भी बंद कर दिया। इसके बाद मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

TAGGED:
Share This Article