प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, जंगल में लाठी से पीट-पीटकर मार डाला

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Crime News: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में NH-33 पर पिपला के भागाबांध गांव के पास जंगल में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की लाठी और पेड़ की टहनी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और 34 वर्षीय परशुराम टुडू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी सुमन टुडू और उसके प्रेमी लछु हांसदा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध का खुलासा

गालूडीह के हेंदलजुड़ी निवासी लछु हांसदा का सुमन टुडू के साथ अवैध प्रेम संबंध (Illicit Affair) था। शनिवार दोपहर परशुराम अपनी पत्नी सुमन के साथ धान की खेती (Paddy Farming) के लिए खेत गया था। सुमन घर लौट आई, लेकिन परशुराम देर रात तक नहीं पहुंचा।

चिंतित ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। रविवार सुबह भागाबांध जंगल में परशुराम का शव मिला। पुलिस जांच में पता चला कि परशुराम को कान के नीचे गंभीर चोटें लगी हैं और उसे लाठी व टहनी से मारा गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

सख्ती से पूछताछ में सुमन ने कबूल किया कि उसका लछु के साथ प्रेम संबंध था। शनिवार को दोनों जंगल में मिलने पहुंचे थे। तभी परशुराम वहां आ गया और झगड़ा हो गया। इसी दौरान लछु ने परशुराम पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया।

Share This Article