Homeझारखंडझारखंड : कांग्रेस नेता है मेरी पहचान, सचिवालय में लगवा दूंगा स्थायी...

झारखंड : कांग्रेस नेता है मेरी पहचान, सचिवालय में लगवा दूंगा स्थायी नौकरी, फिर ठग लिए 27.20 लाख

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जिले के बागानशाही रोड नंबर सात निवासी हामिदा बानो ने सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 27.20 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए आजादनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में हामिदा बानो ने कहा है कि रांची के निशांत बाग नाज मेंशन निवासी बहन रशीदा नाज, बहनोई मंसूर अख्तर, उनके बेटे आदिल राशिद और रांची चर्च रोड निवासी कांग्रेस नेता तनवीर अख्तर ने उनके बेटे की सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 27.20 लाख रुपये ठगी की है।

प्रतिमाह 70 से 80 हजार रुपये वेतन भी मिलेंगे

हमीदा बानो के मुताबिक उसके पति काजी मोहम्मद मुस्ताक के निधन पर बहन रशीदा नाज, बहनोई मंसूर अख्तर और उनका बेटा आदिल राशिद घर आये थे।

उन्होंने कहा कि रांची चर्च रोड में कांग्रेस नेता तनवीर अख्तर से उनकी जान पहचान है। तनवीर ने कई लोगों की नौकरी लगाई है।

रांची सचिवालय सहायक की स्थायी नौकरी मिलेगी तथा प्रतिमाह 70 से 80 हजार रुपये वेतन भी मिलेंगे। वह बहन-बहनोई के झांसे में आकर रुपये देने को तैयार हो गयी। उनलोगों ने फोन से तनवीर अख्तर से बात भी कराई थी।

उसने बहनोई मंसूर अख्तर और उनके बेटे को पांच लाख रुपये दिये। इसके बाद एक जून को साढ़े सात लाख रुपये दिये।

इसके बाद उनलोगों ने कुछ फाॅर्म पर हस्ताक्षर कराये। कुछ महीने तक वे लोग कोरोना का बहाना बनाकर टाल-मटोल करते रहे।

बाद में बहनोई ने फोन पर एक रिकाॅर्डिंग भेजी, जिसे उसने सचिवालय का बड़ा अधिकारी बताया। इसके बाद उन्होंने फिर 14.70 लाख रुपये की मांग की। उक्त राशि केनरा बैंक से आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...