असम विधानसभा चुनाव में झामुमो के स्टार प्रचारक होंगे सीएम हेमंत-कल्पना समेत 20 नेता

झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव विनोद पांडेय ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की गाड़ियों के लिए पास निर्गत करने हेतु मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा।

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने स्टार प्रचारकों के वाहनों को पास निर्गत करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुल 20 झामुमो नेता असम में होनेवाले विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मान्यता देने के लिए झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि सभी स्टार प्रचारक वायु मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से यात्राएं करेंगे इसलिए आसन्न असम विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान को स्वीकृति प्रदान करते हुए असम में स्टार प्रचारकों की ओर से उपयोग में लायी जानेवाली गाडियों को परिचालन की स्वीकृति दें और इसके लिए पास निर्गत किया जाए।

ये हैं पार्टी के स्टार प्रचारक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डॉ सरफराज अहमद, विनोद पांडेय, जोबा मांझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना सोरेन, महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुसारण होरो, विकास मुंडा, एमटी राजा, आलोक सोरेन और डॉ लुईस मरांडी।

Share This Article