NH-75 के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dead Body in Khunti: खूंटी-चाईबासा रोड पर खूंटी थाना क्षेत्र के अनिगड़ा के दीप मुंडा होटल के सामने NH-75 के पास से पुलिस ने रविवार को 24 वर्षीय युवक का शव (Dead Body) बरामद किया।

मृतक के माथे पर गहरे जख्म के निशान हैं और काफी खून बह गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेज दिया।

गर्ल फ्रेंड के साथ रहता था

मृतक की शिनाख्त अमरजीत चम्पिया, गांव महरौड़ा, थाना बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम के रूप में की गई है। शव के पास एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पुलिस ने मोबाइल के सिम कार्ड को निकालकर जब दूसरे फोन में लगाया तो उसके परिजनों से बात हो पाई। परिजनों ने फोन पर बताया कि मृतक का नाम अमरजीत चम्पिया है।

अमरजीत वर्तमान में वह खूंटी की बारूडीह पंचायत के अनिगड़ा पीड़ीटोली में अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ रिश्तेदारों के घर में रहता था।

Share This Article