Latest Newsक्राइमपत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या! तीनों गिरफ्तार

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या! तीनों गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई की मदद से पति की हत्या करवा दी। बुधवार को पुलिस ने पति हत्या के आरोपी पत्नी बबिता, उसके प्रेमी अजय पासवान और चचेरे भाई अनिकेत पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

30 वर्षीय गोवर्धन साव उर्फ मोदी साव की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। बुधवार सुबह ही उनका शव तिलैया डैम ओपी अंतर्गत सिंगारडीह खेल मैदान से बरामद हुआ। घटना तिलैया डैम ओपी के अंतर्गत जमकट्टी गांव की बताई जा रही है।

कैसे खुला मामला?

डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह ने बताया कि मृतक गोवर्धन हड़ाही पंचायत के चमगुदो खुर्द गांव के रहने वाले थे। वे चंदवारा थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम में मजदूरी करते थे। पुलिस ने गोवर्धन के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर उसके गांव के ही अजय पासवान को हिरासत में लिया।

पूछताछ में अजय ने कबूल किया कि उसने चचेरे भाई अनिकेत के साथ मिलकर हत्या की। अजय ने साफ कहा कि ये सब गोवर्धन की पत्नी बबिता के कहने पर ही हुआ। अजय के बयान के बाद पुलिस ने अनिकेत और बबिता को भी दबोच लिया।

अवैध संबंध बनी वजह?

DSP सिंह के मुताबिक, अजय पासवान और बबिता के बीच लंबे समय से अवैध संबंध चल रहे थे। बबिता ने अजय को बताया कि गोवर्धन शराब पीकर रात को घर आता और उसके साथ मारपीट करता था।

इससे तंग आकर बबिता ने हत्या की साजिश रची। तीनों ने मिलकर गोवर्धन को सिंगारडीह की ओर ले जाकर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। गोवर्धन और बबिता की शादी 2016 में हुई थी, और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए।

पुलिस ने शव बरामद होते ही जांच तेज कर दी। DSP ने कहा कि आरोपी तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल पत्थर और अन्य सबूत बरामद कर लिए गए हैं।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...