Latest Newsझारखंडझारखंड : जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, दहशत में लोग

झारखंड : जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, दहशत में लोग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा लोहरदगा: शहरी क्षेत्र के हरमू में रविवार की सुबह करीब दस बजे वीरेंद्र उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र जमीन खरीदने बेचने के कारोबार से जुड़ा था।

हत्या की वजह जमीन धंधे से जुड़ी हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जुरिया में एक महिला की गोली मारकर हत्या की गई। इसके पीछे भी जमीन का ही मामला था।

जमीन माफिया लोहरदगा में सक्रिय हैं और उनका जुड़ाव अपराधियों से भी है। पुलिस मामले की पडताल कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वीरेंद्र ने हाल में ही हरमू गांव में अपना घर बनाया है।

वह जमीन का कारोबार करता था। सोमवार को हरमू स्थित अपने घर से कुछ ही दूरी पर वह गया हुआ था। जहां पर पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने वीरेंद्र को लक्ष्य कर दो गोली मार दी।

एक गोली सीने में और एक गोली कनपटी में मारी गई। जिससे मौके पर ही वीरेंद्र की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब लोग वहां पर पहुंचे तो वीरेंद्र को अचेत पड़ा देखकर अस्पताल लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद लोहरदगा में भय का माहौल है।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...