रामगढ़ में देर रात हाईवा ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मंगलवार की देर रात एक हाईवा ने बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पटेल चौक के पास गोसा मोड में हुए इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने फोरलेन जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक, अंचल अधिकारी सुधीर कुमार और थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुंचे।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजन और गांव के लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था।

लोगों को समझाया गया और सड़क निर्माण कंपनी से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा लिया गया।

पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

करीब एक घंटे तक फोरलेन सड़क जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात मुर्राम कला निवासी शिवा करमाली (22) और सूरज करमाली और (21) अपनी बाइक से घर जा रहे थे।

इस बीच पटेल चौक में ओवरब्रिज निर्माण कर रही कम्पनी का हाइवा (जेएच 01डीसी 8115) ने बाइक (जेएच 02जी 9578) को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना के बाद बाइक हाईवा में ही फंस गई और वह कुछ दूर तक घसीटता हुआ चला गया।

इस वजह से घटना स्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Share This Article