आजसू पार्टी का गारू प्रखंडस्तरीय सम्मेलन संपन्न

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गारू/लातेहार : गारू में आजसू पार्टी का प्रखंडस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सिंह ने की। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर जिला संगठन सचिव लालमोहन सिंह मौजूद थे।

मौके पर सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की माटी की पार्टी है। गरीब, दबे-कुचले लोगों के हित में आवाज उठाते रहना आजसू का मुख्य उद्देश्य रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में सभी झारखंडवासियों ने विश्वास किया है, जिसके कारण युवाओं के साथ-साथ महिलाएं, मजदूर, किसान काफी संख्या में पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं।

इस मौके पर अध्यक्ष शिवशरण सिंह, सचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष राजकिशोर उरांव को बनाया गया।

सभी नवचयनित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक सह जिला संगठन सचिव ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

साथ ही पदाधिकारियों को एक माह के अंदर 21 सदस्यीय कमिटी का विस्तार करने की बात कही गयी।

मौके पर रविंद्र प्रसाद, नंदलाल सिंह विनेशर सिंह, भुनेशवर तुरी, रामजन्म सिंह, कलदेव सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article