HomeझारखंडJharkhand Lockdown : झारखंड में 15 दिन का लगेगा लॉकडाउन

Jharkhand Lockdown : झारखंड में 15 दिन का लगेगा लॉकडाउन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना के कोहराम से पूरे राज्य में दहशत का माहौल है। इसका असर अब सड़कों और बाजारों में दिखने लगा है।

लोगों का हुजूम न के बराबर दिख रहा है। लेकिन अस्पतालों के बाहर संक्रमित मरीजों के परिजनों की बेबसी साफ दिख रही है।

सरकार की तरफ से किए जा रहे तमाम उपाय कम पड़ते जा रहे हैं। झारखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने झारखंड में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. अरुण सिंह ने सीएम से पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि लॉकडाउन लगाए और उसका सख्ती से पालन कराए। देर हो गई तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

एसोसिएशन ने इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार करने की मांग की है।

आईएमए के अधिकारियों का कहना है कि वे लोग कॉविड पेशेंट्स, उनकी फैमिली और कम्युनिटी को बचाने के लिए सीमित संसधानों, बेड की कमी तथा दवाएं कम रहने के बाद भी अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं, ताकि मरीजों को बचाया जा सके।

डॉ. अरुण सिंह ने पत्र में लिखा है कि अधिकतर डॉक्टर स्ट्रेस में है और डरे हुए है।

फिर भी मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन मरीजों की तुलना में डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। हेल्थ वर्कर और डॉक्टर पर काफी लोड है।

17 डॉक्टर कोरोना के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं एक अधिकारी का कहना है कि अगर उनके दिए गए सुझाव पर सरकार विचार नहीं करती है तो हड़ताल पर जाने को मजबूर हो जाएंगे।

चूंकि बेड, इक्विपमेंट्स और दवाओं की कमी के कारण हिंसा और विरोध जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

एसोसिएशन ने डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो कराने के लिए सख्ती अपनाने, बेड, इक्विपमेंट्स और मेडिसिन बढ़ाने के लिए काम करने की भी बात कही है।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...