HomeझारखंडUNLOCK-3 : झारखंड में आज शाम 4 बजे के बाद छाया रहेगा...

UNLOCK-3 : झारखंड में आज शाम 4 बजे के बाद छाया रहेगा सन्नाटा, RAF के जवान और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात ; खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Lockdown Jharkhand झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के बाद राज्य सरकार की ओर से लागू पाबंदियों को लगातार कम किया जा रहा है।

झारखंड में UNLOCK-3 शुरू हो गया है। UNLOCK-2 की तर्ज पर इस बार भी शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

लोग जरूरी सामानों की खरीदारी शनिवार काे ही कर रहे हैं। क्योंकि, रविवार को सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा से संबंधित दुकान और दूध के बूथ खुले रहेंगे।

मालूम हो कि बीते सप्ताह दूध के बूथ बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। सरकार ने UNLOCK-3  के तहत जारी निर्देश में दूध आउटलेट्स खोले जाने को लेकर स्पष्ट कर दिया है।

वहीं, रेस्टोरेंट से टेक-अवे व होम डिलीवरी के तहत खाना मंगा सकते हैं। रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। मगर बैठा कर खिलाने की इजाजत नहीं है।

दूध के स्टोर खोलने की इजाजत मिलने से इस बार लोगों को दूध के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। UNLOCK- 2 की तरह इस बार भी मूवमेंट पर रोक नहीं लगाई गई है।

लेकी बिना जरूरत के सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए रैफ RAF के जवान और 600 अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।

जानें कहां रहेगी लॉकडाउन में मूवमेंट की इजाजत 

1. मूवमेंट पर रोक नहीं है, मगर बिना जरूरत के घूमते पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

2. दूध स्टोर खोलने की इजाजत है सरकार की ओर से जारी निर्देश में दूध आउटलेट्स खोलने की इजाजत है। ऐसे में किराना दुकान खोलकर दूध बिक्री की इजाजत नहीं है।

3. वीकेंड लॉकडाउन के दौरान वैक्सीन लेने के लिए जा सकते हैं। लेकिन, इससे संबंधित दस्तावेज अपने पास रखें, पुलिस द्वारा मांगने पर दिखाएं।

4. कोविड जांच सेंटर खुले रहेंगे। जांच कराने जा सकते हैं।

5. अगर घर पर शादी पहले से निर्धारित है तो शादी पर रोक नहीं लगाई गई है। 11 लोगों को ही शादी में शामिल होने की अनुमति है।

6. अगर दूसरा जिला जाना हो तो क्या वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दूसरा जिला या राज्य जाने या आने के लिए E-PASS जरूरी है।

7. बिना जरूरत के सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

8. रेस्टोरेंट से टेक-अवे व होम डिलीवरी के तहत खाना मंगा सकते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...