Latest Newsझारखंडभाजपा के पूर्व विधायक सधनू भगत का निधन, JMM के साथ की...

भाजपा के पूर्व विधायक सधनू भगत का निधन, JMM के साथ की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former BJP MLA Sadhnu Bhagat passes away: लोहरदगा से भाजपा के पूर्व विधायक और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सधनू भगत का निधन (Sadhnu Bhagat Death) हो गया है।

वे लंबे समय से बीमार थे और उन्हें छाती में दर्द के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके निधन से लोहरदगा भाजपा में शोक की लहर है।

राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता Dr. Rameshwar Oraon ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उनके परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।

सधनू भगत का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास पर किया जाएगा, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।

JMM के साथ की थी राजनीतिक सफर की शुरुआत

सधनू भगत ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ की थी और पार्टी के केंद्रीय सचिव भी बने।

बाद में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और 1995 में लोहरदगा से विधायक चुने गए। वे दो बार विधायक बने और 2005 तक इस पद पर रहे।

राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) की सरकार में सधनू भगत को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया था। उनके राजनीतिक जीवन में शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा जैसे नेताओं के साथ काम करने का अनुभव रहा।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...