लोहरदगा में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, इलाका छावनी में तब्दील

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई. एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Atmosphere in Lohardaga : जिले के शहरी क्षेत्र के Kutchery  रोड स्थित कर्बला के मुजावर हारुन अंसारी के साथ Scorpio से आए हुए कुछ लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की गई है। इनकी संख्या 4-5 बताई जा रही है।

इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की स्थिति पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस हरकत में आ गई. एसपी हारिस बिन जमां के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

घटना की सूचना के साथ तत्काल SDO अमित कुमार,SDPO श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने पूरे मामले की जांच की।

कुछ समय के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस घटना को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में कर्बला पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस के प्रयास से स्थिति नियंत्रण में

अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने तत्काल पहल करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों और अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी से बात की।

लोगों को समझाया कि पुलिस-प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगी। जो भी दोषी हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन Scorpio वाहन और घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है।

Share This Article