करमा भाई बहनों के प्रेम का त्योहार है, देता है कई संदेश: रामेश्वर उरांव

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, आदिवासी छात्र संध तथा आदिवासी संगठनों की ओर से रविवार को कूडू प्रखंड के टिको पोखरा टोली में करमा (Karma) पुर्व संध्या के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural programme) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुड़ू प्रखंड समेत कैरो, भंडरा, मांडर, चान्हो तथा लातेहार के आदिवासी खोड़हा पहुंचे थे।

करमा पूर्व संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr. Rameshwar Oraon) ने कहा कि करमा का त्योहार कई संदेश देता है।

सभी को आपस में मिलकर त्योहार मनाना चाहिए

भाई – बहन (Siblings) के स्नेह तथा प्रेम की प्रतीक करमा के मौके पर बहन अपने भाई की रक्षा के लिए करम डाली की पूजा करती है तथा भाई की कुशलता की कामना करती है।

करम के मौके पर बेहतर फसल उत्पादन हो इसके लिए करम देवता से प्रार्थना किया जाता है। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू (Dheeraj Prasad Sahu) ने कहा कि करम का त्योहार प्रेम तथा भाईचारा बढ़ाता है।

सभी को आपस में मिलकर त्योहार (Festival) मनाना चाहिए। करमा के मौके पर एक संकल्प लें कि प्रखंड से लेकर जिला क विकास सामूहिक प्रयास से करेंगे।

Share This Article