लोहरदगा में विधिक सेवा प्राधिकार ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (District Legal Services Authority) के तत्वावधान में सिविल कोर्ट (Civil Court) परिसर में महिला जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर पाल, पूनम पाल और डालसा सचिव राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कानूनी सहायता पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए

कार्यक्रम में 55 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इसमें 35 आशा दीदी/सहिया एवं 20 सरकारी शिक्षिकाएं भी शामिल थीं। इस मौके पर PDJ ने कहा कि ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

अपने अधिकार के प्रति जागरूक नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना ज्यादा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सहिया और शिक्षक समाज से सीधे जुड़े होते है, ग्रामीणों के बीच इनका सिधा जुड़ाव होता है, इसलिए इन्हें लोगों को कानूनी सहायता पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए।

DLSA सचिव राजेश कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। साथ ही DLSA द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे विस्तार से बताया।

संपूर्ण सत्र के दौरान महिला अधिवक्ता इंद्रानी कुजूर एवं आकांक्षा टोप्पो ने पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, मातृत्व लाभ से संबंधित कानून, महिलाओं पर लैंगिक अत्याचार से संबंधित उपबंध एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही दोनों अधिवक्ताओं ने प्रतिभागियों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया। इस मौके पर शिक्षिका, STT, BTT, सहिया, पीएलवी उपस्थित थे।

Share This Article