Homeझारखंडझारखंड में यहां सामने आई अनोखी प्रेम कहानी... मियां-बीवी राजी तो क्या...

झारखंड में यहां सामने आई अनोखी प्रेम कहानी… मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: जिले के सारठ थाना क्षेत्र में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आयी है, जहां मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी वाली कहावत चरितार्थ होती है।

थाना क्षेत्र के समलापुर गांव के प्रेमी व कपसा गांव की प्रेमिका ने कोर्ट में शादी रचाकर अपने प्यार को पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते का नाम दिया है। अब सब कुछ कानूनी है तो पुलिस का भी साथ मिला।

इसके बाद लड़का परिजनों  के इनकार के बावजूद समाजसेवी लोग आगे आए और समझा-बुझा कर सारठ अंजुमन हॉल में मुस्लिम रीति-रिवाज से दोनों का निकाह करवाया और लड़की को लड़के के साथ उसके घर भेज दिया गया।

झारखंड में यहां सामने आई अनोखी प्रेम कहानी...मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी

वहीं, पुलिस ने दोनों परिजनों को भी किसी प्रकार का विवाद नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।

चार माह पहले रांग नंबर पर हुई थी दोस्ती 

घटना के संबंध में युवक ने बताया कि लगभग चार महीने पूर्व रांग नंबर से युवती की बात व पहचान और फिर दोस्ती युवती के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

लगातार बातचीत व मुलाकात होने लगी। गत शुक्रवार को कपसा निवासी अपनी प्रेमिका के साथ घर से भागकर युवक देवघर में रहने लगा।

पांच जुलाई को दोनों ने देवघर कोर्ट में कानूनी रूप से शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरवालों को फोन कर शादी की बात कही।

चार माह पहले रांग नंबर पर हुई थी दोस्ती

लड़के के पिता समेत परिजनों ने दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया।

लड़के को घर से निकालकर संपति से बहिष्कृत करने की भी धमकी दे डाली। इसके बाद डरा-सहमा नवविवाहित दंपती सारठ थाने पहुंचा और मदद की गुहार लगाई।

पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर मामले की जानकारी दी।

इसके बाद झामुमो केंद्रीय सदस्य इस्तियाक मिर्जा व कचुआबांक पंचायत के मुखिया अब्दुल मियां ने दोनों के परिजनों के साथ पंचायती कर मेल-मिलाप कराया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...