मंईयां सम्मान आभार यात्रा का शुभारंभ, कल्पना सोरेन समेत अन्य मंत्रियों ने बंशीधर मंदिर में की पूजा

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mainiya Samman Aabhar Yatra : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन आज सोमवार को मंईयां सम्मान आभार यात्रा का शुभारंभ करने गढ़वा पहुंचीं।

गढ़वा पहुंचते ही मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक कल्पना सोरेन ने गढ़वा जिला स्थित बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी ने राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

बताते चलें मंईयां सम्मान योजना को मिल रही अपार लोकप्रियता और समर्थन को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस यात्रा की शुरूआत आज गढ़वा से होने जा रही है। मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा की शुरुआत होगी। यह यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी। इस यात्रा के दौरान दर्जनों सभाएं होंगी।

Share This Article