Latest Newsझारखंडसांसद BD राम ने कालापहाड़-महुदंड सड़क का किया शिलान्यास

सांसद BD राम ने कालापहाड़-महुदंड सड़क का किया शिलान्यास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेदिनीनगर: छत्तरपुर-जपला मुख्य पथ (Chattarpur-Japla Main Road) से कालापहाड़ होते हुए महुदंड पंचायत मुख्यालय तक जाने वाली अति महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क का शिलान्यास मंगलवार को पलामू के सांसद VD राम एवं छत्तरपुर की MLA पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस सड़क का निर्माण PM ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाना है।

शीघ्र ही महुदंड में Jio का Mobile Tower लगाया जाएगा

सांसद वीडी राम (MP VD Ram) ने कहा कि इस सड़क का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों की चिरप्रतीक्षित मांग पूरी हो जाएगी।

उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसी को सख्त हिदायत दी कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता की सभी समस्याओं का एक-एक कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही महुदंड में Jio का Mobile Tower लगाया जाएगा।

MP श्री राम ने सुखाड़ पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा वर्षा कम होने से उत्पन्न स्थिति का आकलन कराया जा रहा है।

रिपोर्ट मिलने के बाद पलामू जिला को भी सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलाया जायेगा। इस मामले में Central Government की नीति और नियत दोनों आम किसानों और मजदूरों के हित में है।

उल्लेखनीय है कि कालापहाड़ से महुदंड तक बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 13.370 KM है, जिसकी लागत 10 करोड़ 15 लाख रुपये है।

इस मौके पर छत्तरपुर की MLA पुष्पा देवी, पूर्व MP मनोज कुमार, BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर राम, MP प्रतिनिधि श्रवण अग्रवाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उदय विश्वकर्मा, पूर्व जिप सदस्य मदन पासवान, मुखिया मीना देवी एवं समाजसेवी शिवशंकर यादव के अलावा BJP के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...