झारखंड : गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरी की हत्या, हिंदू संगठन में आक्रोश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत भारत भवन के पास गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरी की अज्ञात अपराधियों ने बम से हत्या (Kamaldev Giri Murder) कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हमला मुस्लिम बहुल इलाके के समीप हुआ है। स्थानीय लोगों ने कमलदेव को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद हिंदू संगठन (Hindu organization) में काफी आक्रोश है। हजारों की संख्या में लोग रेलवे अस्पताल के बाहर जमा हो गए है। इधर, सूचना पाकर DSP कपिल चौधरी और थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद रेलवे अस्पताल पहुंचे और जांच में जुट गए।

हिंदूवादी संगठन का संचालन करते थे कमलदेव

कमलदेव (Kamaldev) एक हिंदूवादी थे और साथ ही वह बजरंग दल के सदस्य भी थे और खुद गिरिराज सेना नाम से एक हिंदूवादी संगठन का संचालन करते थे। जहां उनपर हमला किया गया वह मुस्लिम बहुल इलाका है।

घटना के बाद इलाके में विशेष समुदाय (Special Community) में हड़कंप मच गया है। इलाके में लोग खुद ही अपनी दुकानें बंद कर रहे है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमलदेव अपने एक साथी के साथ अपनी Bike पर थे तभी पीछे से अपराधी आए और उनपर पीछे से बम से हमला कर दिया।

Share This Article