झारखंड में कोरोना हुआ कंट्रोल, पिछले 24 घंटों में मिले 517 पॉजिटिव मरीज़

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे-धीरे काबू में हो रहा है।

नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1 हजार, 098 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि रविवार सुबह तक इस दौरान 517 नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना से 12मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में रांची से दो, बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, हजारीबाग से एक, पाकुड़ से एक, सरायकेला से एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 47,बोकारो से 15,चतरा से 13, देवघर से 22,धनबाद से59, दुमका से तीन और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 73 नए मरीज मिले हैं। राज्य में गढ़वा से सात, गिरिडीह से 21, गोड्डा से तीन, गुमला से 13,हजारीबाग से 73,जामताड़ा से नौ और खूंटी से 14 मरीजों की पहचान हुई है।

इसी तरह कोडरमा से आठ,लातेहार से 11,लोहरदगा से पांच, पाकुड़ से एक, पलामू से 18,रामगढ़ सेआठ,साहेबगंज से 19,सरायकेला से 30, सिमडेगा से 29और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 16मरीज मिले हैं।

इन नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3 लाख, 40 हजार 925 हो गई है। इनमें 6 हजार, 239 सक्रिय केस हैं। जबकि 3 लाख, 29 हजार, 640 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अब तक राज्य में 5 हजार, 046 मरीजों की मौत हो गई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.68प्रतिशत है।

राजधानी रांची से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए केस मिले हैं। इस रोग से जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

राजधानी में कुल 47 कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार, 653 है। कुल 229 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 84 हजार, 769 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 81 हजार,540 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article