गिरिडीह में 16 टन अवैध कोयला जब्त

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के गाण्डेय थाना क्षेत्र के मरखोगुंडी जंगल में छापेमारी कर सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने 16 टन अवैध कोयला से लदे ट्रक को जब्त किया।

छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार की देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर हुई।

वैसे पुलिस को देखते ही ट्रक चालक और उपचालक फरार होने में सफल रहा। ऐसे में साफ नहीं हो पाया कि कोयले से लोड जब्त ट्रक किसका था, और 16 टन कोयला कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस की मानें तो कोयले से लोड इस ट्रक को बिहार के जमुई पहुंचाना था।

इसकी पूरी तैयारी थी।रात के अंधेरे मे ट्रक को चालक को गंतव्य स्थान तक ट्रक पहुंचाने का काॅल आना था।

इसे पहले ही एसडीपीओ ने छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया। वैसे गांडेय थाना पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस की मानें तो मरखोगुंडी जंगल में कोयले के अवैध धंधेबाज साईकिल से सारा कोयला डंप कर ट्रक में कोयला लोड कर रहे थे कि अचानक एसडीपीओ ने गांडेय थाना प्रभारी के साथ मरखोगुंडी जंगल में छापेमारी कर दिया।

जिसमें अवैध कोयले से लोड ट्रक को तो जब्त कर लिया गया।

Share This Article