दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर लौटे, पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर…

Central Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Migrant Laborers Return From South Africa :  दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कैमरुन में फंसे 27 प्रवासी मजदूर (Migrant Laborers) बुधवार को सकुशल वापस आ गए हैं।

पारसनाथ रेलवे स्टेशन (Parasnath Railway Station) पर श्रम सचिव मुकेश कुमार, DC समेत अन्य ने गिरिडीह के पारसनाथ सभी का स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और झारखंड सरकार की त्वरित कार्रवाई व सतत प्रयास से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर  मुंबई मेल ट्रेन संख्या 12322 से सुबह चार बजकर 19 मिनट पर पारसनाथ स्टेशन पहुंचे।

इस दोरान गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, मंत्री बेबी देवी, पुत्र राजू महतो, स्टेशन मास्टर अविनाश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share This Article