Latest Newsझारखंडअफ्रीका में फंसे सभी प्रवासी मजदूर झारखंड लौटे

अफ्रीका में फंसे सभी प्रवासी मजदूर झारखंड लौटे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

All Migrant laborers Stranded in Africa returned to Jharkhand: अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर (Migrant laborers) भारत लौट आए हैं। सभी मजदूर सोमवार को घर पहुंच गए। वतन वापसी पर मजदूरों में उत्साह है।

साथ ही परिजनों की चिंता भी दूर हो गई है। कैमरून में झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर फंसे हुए थे, जिसमें गिरिडीह जिले के चार समेत बोकारो और हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों के मजदूर शामिल थे।

मजदूरों ने एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कैमरून में फंसे होने की बात बताई थी। साथ ही सरकार से मदद की गुहार लगाई थी।

मजदूरों ने बताया था कि काम के बदले उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है। इससे उन्हें खाने-पीने के लाले पड़ रहे हैं। Video सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय हरकत में आया। मजदूरों ने बताया कि भारत सरकार के हरकत में आने के बाद कंपनी की ओर से मजदूरों के साथ बैठक की गई और मजदूरों के बीच बकाया मजदूरी का भुगतान किया गया।

साथ ही वतन वापसी की गारंटी दी गई। इससे मजदूर अपने वतन लौट आए।

वापस लौटे मजदूरों ने वतन वापसी के लिए सरकार के साथ-साथ मीडिया कर्मियों का आभार जताया है। मजदूरों के विदेश में फंसे होने की जानकारी मिलते ही परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। वे सरकार से मजदूरों की वापसी की मांग कर रहे थे। अब जब मजदूर वापस आ गए हैं तो परिजनों की चिंता भी दूर हो गई है। वे अपने परिजनों से मिलकर उत्साहित हैं।

गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के 27 मजदूर अफ्रीकी देश Cameroon में फंसे हुए थे। इन मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचाकी निवासी शुकर महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के अतकी निवासी रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दुधपनिया के दौलत महतो, विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामू के बिशुन प्रसाद, खरना के छत्रधारी महतो, भीखन महतो, जोबार के टेकलाल महतो, चानो के चिंतामन महतो, मोहन महतो, बोकारो जिले के नवाडीह प्रखंड के कडरूखुंटा निवासी जगदीश महतो, गोविंद महतो, डेगलाल महतो, चुरामन महतो और 27 अन्य शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

टुसू पर्व केवल उत्सव नहीं, किसानों की उम्मीद और प्रकृति से जुड़ा पर्व , राज्यपाल

Tusu Festival Organised at Morhabadi Ground: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar)...

नगड़ी में कृषि मेला, वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Agricultural Fair in Nagdi: युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, Nature Foundation, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास...

रांची की सड़कों की बदलेगी सूरत, अब हर सड़क की होगी तय जिम्मेदारी

Face of Ranchi's Roads will Change: रांची शहर की सड़कों को साफ, सुरक्षित और...

विजय के समर्थन में राहुल गांधी का बयान, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

Rahul Gandhi's statement in Support of Vijay : तमिलनाडु के दौरे पर गए लोकसभा...

खबरें और भी हैं...