हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार के गिरफ्तारी को लेकर धरना पर बैठा अनिता का परिवार

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Arrest of former SDO Ashok Kumar: हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार (Former SDO Ashok Kumar) की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर SDO के ससुराल वालों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना दिया। धरने में करीब सैकड़ों महिला पुरूष शामिल थे।

उल्लेखनीय हो कि गत 26 दिसंबर को अपनी पत्नी Anita Kumari को जलाकर मारने का आरोप है। और इस मामले में मामला भी दर्ज किया गया है।

गुस्साए लोगों ने धरना के माध्यम से जाहिर की नाराजगी 

फिर भी प्रशासन के जरिये उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने सोमवार को धरना के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है।

SDO के पत्नी के भाई राजू साव ने पत्रकारों से कहा कि पूर्व SDO अशोक कुमार कितने बड़े अधिकारी हैं कि एक थानेदार उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रहे है।

इससे साफ जाहिर होता है कि पूरे प्रशासन की टीम उनके साथ मिली हुई है। यदि SDO के अलावे कोई साधारण आदमी यदि होता तो कब के जेल गया होता पर ये SDO ठहरे इनके लिए कोई कानून नहीं है। यदि एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी नही होती है तो मजबूरन सड़क पर उतरना होगा।

Share This Article