किसी त्रासदी से काम नहीं झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति, बाबूलाल ने…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi Targeted the State Government: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति किसी त्रासदी से कम नहीं है।

 हजारों बच्चों के सपनों का गला घोट रहे हैं हेमंत सोरेन

मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में 506 छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी एकमात्र शिक्षक के भरोसे है। यह हकीकत शिक्षा को प्राथमिकता देने का दावा करने वाली हेमंत सरकार की खोखली घोषणाओं की भी पोल खोल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की बहाली रोककर मुख्यमंत्री Hemant Soren हजारों बच्चों के सपनों का गला घोट रहे हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना उनका संवैधानिक हक और सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षक बहाली की पारदर्शी प्रक्रिया जल्दी शुरू करे।

Share This Article