Latest NewsझारखंडST के लिए आरक्षित झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव हार गई...

ST के लिए आरक्षित झारखंड की सभी सीटों पर चुनाव हार गई है BJP, घोषणा बाकी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Reserved for ST BJP has Lost : लोकसभा चुनाव में BJP राज्य में आदिवासियों के लिए आरक्षित सभी पांच लोकसभा सीटों से चुनाव हार चुकी है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

पांच में से तीन सीटों पर JMM और दो सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। राजमहल, दुमका और सिंहभूम लोकसभा सीट पर JMM ने कब्जा जमाया है, जबकि खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

भाजपा के लिए बड़ा झटका

इस बार इंडिया गठबंधन को झारखंड में 2019 के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिली हैं। राजमहल और सिंहभूम सीट पर गठबंधन दोबारा कब्जा जमाने में कामयाब रहा।

साथ ही BJP के हाथ से दुमका, लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीट को झटक लिया है। झारखंड में BJP के लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

राजमहल लोकसभा सीट से JMM के प्रत्याशी विजय हांसदा BJP के ताला मरांडी से 112293 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक जो अपडेट है उसके मुताबिक विजय हांसदा को 461407 वोट मिले हैं, जबकि ताला मरांडी को 349214 वोट हासिल हुए।

दुमका लोकसभा सीट से JMM के नलिन सोरेन ने Shibu Soren की बड़ी बहू सीता सोरेन को मात दी है। नलिन सोरेन सीता से 21589 वोट से आगे चल रहे थे।

Sita Soren चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। सिंहभूम लोकसभा सीट पर भाजपा की शर्मनाक हार हुई है।

सिंहभूम से JMM की प्रत्याशी जोबा मांझी भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से 160970 वोट से आगे थीं। गीता कोड़ा सिंहभूम की सीटिंग सांसद हैं। वे चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुई थीं, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।

लोहरदगा लोकसभा सीट भी BJP ने गंवा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत भाजपा के समीर उरांव से 1.27 लाख वोट से आगे चल रहे थे। बर्ष 2009 से 2019 तक लगातार इस सीट पर BJP का कब्जा था, लेकिन इस बार परिवर्तन की लहर चली। BJP सबसे अधिक वोट से खूंटी लोकसभा सीट पर चुनाव हारी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से 01 लाख 45 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा से मात्र 1400 वोट से हारने वाले कांग्रेस के Kalicharan Munda ने इस बार उन्हें भारी मतों से पछाड़ा है।

spot_img

Latest articles

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...

UGC के नए नियमों पर देशभर में नाराज़गी, दिल्ली में सड़कों पर उतरे छात्र

Nationwide anger over UGC's new rules : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC)...

खबरें और भी हैं...

दामोदर पुल से नदी में कूदे बुजुर्ग, समय रहते बची जान

Elderly Man Jumps into River from Damodar Bridge : रामगढ़ जिले से एक चौंकाने...

UGC के नए नियमों पर बवाल, देशभर में सड़कों पर उतरे छात्र

UGC's new Rules Spark Uproar : नई दिल्ली में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा...

बजट सत्र 2026 की तैयारी तेज, सर्वदलीय बैठक में एजेंडे पर मंथन

Preparations for the 2026 Budget Session : नई दिल्ली में मंगलवार को संसद भवन...